Tej Pratap Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मी के बीच तेज प्रताप यादव की अनुष्का यादव के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद सियासी बवाल मच गया। इसके चलते आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बेटे तेज प्रताप से सारे रिश्ते तोड़ते हुए उन्हें परिवार और पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। आरजेडी से नाता तोड़ने के बाद तेज प्रताप यादव के राजनीतिक भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। इस बीच उन्हें सपा प्रमुख अखिलेश यादव का सहारा मिला है। अखिलेश यादव ने तेज प्रताप यादव से वीडियो कॉल के जरिए बात की है।
क्या लालटेन छोड़कर साइकिल पर सवार होंगे तेज प्रताप ?
तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया है।इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या तेज प्रताप सपा की साइकिल पर सवार होने की तैयारी कर रहे हैं? सपा प्रमुख से बात करने के बाद तेज प्रताप ने कहा कि मेरे परिवार के सबसे प्रिय सदस्यों में से एक यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से वीडियो कॉल पर लंबी बातचीत हुई है। इस दौरान बिहार के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई। तेज प्रताप यादव ने कहा, ‘अखिलेश यादव हमेशा से मेरे दिल के बेहद करीब रहे हैं और अब जब उनका अचानक फोन मेरा हालचाल पूछने आया तो ऐसा लगा जैसे मैं इस लड़ाई में अकेला नहीं हूं।’
अखिलेश से मिलने जाएंगे तेज प्रताप
अखिलेश यादव ने तेज प्रताप से बात करते हुए उनसे यह पूछने पर जोर दिया कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगे। इस पर तेज प्रताप ने कहा कि जब वह चुनाव लड़ेंगे, उससे पहले वह उनसे मिलने लखनऊ आएंगे। इसके बाद अखिलेश ने फिर पूछा कि आप लखनऊ कब आ रहे हैं, अगर आएंगे तो मुझसे जरूर मिलेंगे। इस पर तेज प्रताप ने कहा कि वह जल्द ही यहां आएंगे। इसके बाद अखिलेश यादव ने अपनी गाड़ी में बैठे दोनों सपा नेताओं का परिचय कराया और तेज प्रताप की उनसे बात कराई। तेज प्रताप यादव और अखिलेश यादव के बीच यह बातचीत न सिर्फ व्यक्तिगत संबंधों को दर्शाती है, बल्कि आगामी चुनावी समीकरणों को भी प्रभावित कर सकती है।
Also Read- Etawah के कथावाचकों ने बनवाया फर्जी आधार कार्ड, जाति छिपाने के आरोप में FIR दर्ज


Download Android App
Download iOS App




