कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन से आग्रह किया है कि वह उस किसान के परिवार को सहायता मुहैया कराएं जिसने कर्ज अदा नहीं करने के कारण पिछले दिनों कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।
केरल पुलिस के मुताबिक वायनाड में गत 25 मई को किसान वीडी दिनेश कुमार ने कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली थी।
कुमार के रिश्तेदारों का कहना है कि वित्तीय बोझ के कारण यह कदम उठाया।
विजयन को लिखे पत्र में गांधी ने कहा कि किसान की आत्महत्या से उन्हें बहुत दुख पहुंचा है और ऐसे में उसके परिवार को वित्तीय सहायता मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘कुमार का मामला कोई इकलौता मामला नहीं है। वायनाड में कर्ज अदा नहीं कर पाने के कारण कई किसानों ने खुदकुशी की है।’’
गौरतलब है कि इस लोकसभा चुनाव में गांधी वायनाड लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



