भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल हसन महमूद अली आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अंतिम श्रद्धांजलि देने भारत आए। वाजपेयी का कल 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीलंका के कार्यकारी विदेश मंत्री लक्ष्मण किरिएला, नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली, पाकिस्तान के कार्यकारी सूचना मंत्री सैयद जफल अली और अफगानिस्तान के एक वरिष्ठ मंत्री आज वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने भारत आ सकते हैं।
भारत आने पर बांग्लादेश के विदेश मंत्री अली ने संवाददाताओं से कहा कि बांग्लादेश, वाजपेयी को मुक्ति संग्राम में उनके योगदान और बांग्लादेश के लोगों को मजबूत समर्थन को लेकर याद करता है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज शाम 4 बजे राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर अंत्येष्टि होगी।


Download Android App
Download iOS App



