Kumar Vishwas Prediction: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। इस पद से हटने का मतलब यह है कि अब राज्यसभा में उनकी भूमिका पहले की तुलना में थोड़ी सीमित हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी का कहना है कि राघव चड्ढा महत्वपूर्ण मुद्दों पर सक्रिय रूप से अपनी बात नहीं रखते थे, इसी वजह से यह कदम उठाया गया।
वहीं, राघव चड्ढा ने साफ कहा है कि वे जनता की आवाज उठाते रहेंगे और उन्हें कोई रोक नहीं सकता। इसी बीच कवि और पूर्व आप नेता कुमार विश्वास का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह इंटरव्यू करीब डेढ़ साल पहले का बताया जा रहा है। शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने बिना नाम लिए ही ऐसे नेता पर कार्रवाई होने की बात कही थी, जिसे लोग अब राघव चड्ढा से जोड़कर देख रहे हैं।
Kumar Vishwas Prediction: सच हुई कुमार विश्वास की भविष्यवाणी!

कुमार विश्वास ने कहा था, AAP की तरफ से अगला शिकार वो बालक है, जिसकी कुछ खास राजनीतिक पहचान नहीं है, लेकिन वह थोड़ा फेमस हो गया है। हीरोइन (परिणीति चोपड़ा) से शादी की , रील वायरल होने लगी है। ये ही नहीं होना था। कुमार के अनुसार, आप प्रमुख (अरविंद केजरीवाल) को किसी दूसरे की ‘आभा’ या बढ़ती लोकप्रियता बर्दाश्त नहीं होती।
कुमार विश्वास और आप का रिश्ता
कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी के शुरुआती नेताओं में शामिल रहे हैं। लेकिन समय के साथ उनका पार्टी नेतृत्व, खासकर अरविंद केजरीवाल से मतभेद बढ़ गया। बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी। इसके बाद कई बार उन्होंने सार्वजनिक मंचों पर आप और उसके नेतृत्व की आलोचना की है।
Kumar Vishwas Prediction: राघव और परिणीति की शादी

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी साल 2023 में राजस्थान के उदयपुर में हुई थी। यह शादी काफी चर्चा में रही थी और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए थे। दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद भी किया।
राघव चड्ढा का बयान
पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा जनता से जुड़े मुद्दों को संसद में उठाया है। उनके मुताबिक, टोल प्लाजा की वसूली, टैक्स, खाने में मिलावट, बैंक चार्ज और टेलीकॉम कंपनियों की नीतियों जैसे मुद्दे उन्होंने उठाए। राघव ने सवाल उठाया कि क्या जनता की आवाज उठाना गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें चुप जरूर कराया गया है, लेकिन वह हार नहीं माने हैं।


Download Android App
Download iOS App




