बेंगलुरु : कांग्रेस के ‘‘रहमो करम’’ पर होने का बयान देने के कारण कुछ दिन पहले सुर्खियों में आये कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी Kumaraswamy ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ‘ पुण्यात्मा ’ बताया। Kumaraswamy ने कहा , ‘‘ आज , भले ही मुझे लोगों का आशीर्वाद प्राप्त नहीं है लेकिन पुण्यात्मा राहुल गांधी ने मुझपर विश्वास जता कर सत्ता दी है। हमें एक अच्छा अवसर मिला है। मैं इसे (कर्ज माफी) करुंगा। वह विरोध नहीं करेंगे। मैं उन्हें समझा लूंगा। ’’
उन्होंने कहा , ‘‘ उन्हें (राहुल गांधी को) विश्वास में लेकर मुझे निर्णय करना है। ’’ यह बात उन्होंने किसानों को शांत करवाते हुए कही। किसान संगठन के प्रतिनिधि कृषि कर्ज माफी के मुद्दे पर उनसे मुलाकात करने आए थे। Kumaraswamy ने कहा , ‘‘ आपके (किसानों) पास एक स्वर्णिम मौका है , उसका उपयोग कीजिए और हमारे साथ खड़े रहिए। जब चुनाव आए तब आप भले ही जिसे चाहे , वोट दें ……… लेकिन इस मौके का इस्तेमाल कीजिए। ’’ इससे कुछ ही दिन Kumaraswamy ही कुमारस्वामी ने बयान दिया था कि वह लोगों नहीं बल्कि कांग्रेस के रहमो करम पर हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



