जेडीयू मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा है कि विकास समीक्षा यात्रा पर सवाल उठाने वाले बताये कि क्या कभी उन्होंने स्कूटर से भैंस ढोया है क्या? वो भी बताये कि उनकी बिहार की सड़कों का कभी मरम्मत कराया है क्या? कभी कोई गरीब कल्याण योजना बनाया है क्या? कभी अपने परिवार के अलावा किसी और के बारे सोचा है क्या? घो
टाला, अकूत सम्पति, परिवारवाद के जनक लालू यादव नीतीश कुमार पर सवाल उठाते हैं तो उनको कम से कम अपने आस पास और अपने इतिहास में किये कामो की समीक्षा कर लें। लालू यादव विकास समीक्षा यात्रा पर सवाल उठा रहे तो बताएं कि वो किस हैसियत से एनएसजी की सुरक्षा में रहते हैं।
लालू यादव एक सजायाफ्ता व्यक्ति नहीं है, चुनाव लड़ नहीं सकते है फिर भी ये सुरक्षा किस हैसियत से। उनको शायद पता नहीं है कि लाखों रुपये इस सुरक्षा में खर्च है। जब सुरक्षा कम की जाती है तो लगते है सरकार पर आरोप लगाने कि साजिश की जा रही है। जो व्यक्ति खुद कानून का मुजरिम हो उसके खिलाफ साजिश करने की जरुरत क्या है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



