मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। 1 फरवरी की रात को रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग की घटना के बाद से अब तक मामले में 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस लगातार सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है लेकिन इस घटनाक्रम के बाद से निर्देशक रोहित शेट्टी ने चुप्पी साध रखी है। वे लगातार अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं लेकिन पहली बार निर्देशक ने जिंदगी में चल रही उथल-पुथल को लेकर अपनी बात रखी है।
गोलमाल-5 की शूटिंग में बिजी रोहित शेट्टी ने घटना के 2 महीने बाद अपने साथ घटी घटना के बारे में बात की है। अभिनेता ने अपनी नई फोटो अपडेट करते हुए लिखा है, ‘इन सभी वर्षों में एक्शन और कॉमेडी फिल्में बनाते हुए, अब साला लाइफ में ही एक्शन और कॉमेडी चल रही है।’ पोस्ट सामने आने के बाद यूजर्स लगातार निर्देशक का हौसला बढ़ा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि चिंता की बात नहीं है, आप दोबारा शानदार कमबैक करेंगे। वहीं कुछ यूजर्स निर्देशक की फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं।
पोस्ट से साफ है कि रोहित शेट्टी जुहू में उनके घर हुई घटना की बात कर रहे हैं। तब से लेकर अभी तक निर्देशक लगातार पुलिस के संपर्क में हैं, और उनकी सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है। रोहित फिलहाल अक्षय कुमार, अजय देवगन, तुषार कपूर और अरशद वारसी के साथ मिलकर गोलमाल-5 की शूटिंग में बिजी हैं। निर्देशक ने फिल्म से जुड़ी एक वीडियो भी पोस्ट की थी, जिसमें अक्षय कुमार और अजय देवगन दोनों को बाकी को-स्टार्स के साथ मस्ती करते हुए देखा गया था।
वहीं बात अगर रोहित शेट्टी के घर हुई हमले की करें तो मामले में बीते दिन ही 14वें आरोपी गोलू को कोर्ट ने पुलिस हिरासत से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने कोर्ट से रिमांड बढ़ाने की अपील की थी, क्योंकि उन्हें मामले में और पूछताछ करनी थी। हालांकि, कोर्ट ने पुलिस रिमांड को खत्म कर आरोपी गोलू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस घटना के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं। पुलिस को शक है कि अभिनेता रणवीर सिंह के मैनेजर को धमकी भरा वॉयस ऑडियो भेजने वाला भी लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा है।
–आईएएनएस
पीएस/पीएम
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)



Download Android App
Download iOS App



