Watermelon Juice Recipe in Hindi: लगभग गर्मी का मौसम आ ही गया है। इस मौसम में बाजार में बहुत सारे फल देखने को मिलते हैं। इसमें से एक तरबूज भी है, जिसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। इसलिए इस फल का सेवन लोग गर्मी में बहुत ज्यादा करते हैं, क्योंकि ये हमारे शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है। इसलिए गर्मी में आप जितना ज्यादा हो सके इसका सेवन करें आपको कई फायदे मिलेंगे। अगर आप इसे खाना पसंद नहीं करते हैं, तो आप इसका जूस बना कर भी पी सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको तरबूज जूस बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे। आइए जानते हैं, इसे बनाने के लिए किन-किन चीज़ों की जरूरत होती है।
Watermelon Juice Recipe in Hindi: तरबूज का शरबत बनाने की रेसिपी
सामग्री
- 2-3 चम्मच चीनी
- 1 मध्यम आकार का तरबूज
- 1 कप ठंडा पानी
- 1 चम्मच नींबू का रस
- बर्फ के टुकड़े
- पुदीने की पत्तियां
तरबूज जूस बनाने की आसान विधि
- तरबूज का शरबत बनाने के लिए इसे धोकर चीलें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब इसके सभी बीजों को निकाल दें।
- इसके बाद तरबूज के टुकड़ों को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड करें और स्मूद प्यूरी बनाएं।
- अब ब्लेंड किए हुए तरबूज को छान लें इससे उसका गूदा निकल जाएगा।
- अब छने हुए तरबूज के रस में चीनी, ठंडा पानी मिला दें। ताकि चीनी पूरी तरह से घुल जाए।
- आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं, इससे शरबत का स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है।
- अब तरबूज के शरबत को गिलास में डाल लें और ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें और पुदीने की पत्तियों से सजाकर इसका स्वाद लें।
Also Read: Glowing Skin और Better Digestion के लिए पिएं Pineapple Juice, यहां देखें आसान Recipe



Download Android App
Download iOS App




