Glowing Skin और Better Digestion के लिए पिएं Pineapple Juice, यहां देखें आसान Recipe

Summary :

Special Pineapple Juice Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही लोग अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए तरह-तरह के जूस और ठंडी चीज़ों का सेवन करते हैं। इस मौसम में लोग ड्रिंक्स का सेवन ज्यादा करते हैं, इसलिए बाजार से अलग-अलग फलों के जूस लेकर आते हैं। बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिन्हे अनानास खाना नहीं पसंद होता है। लेकिन उसका जूस पी लेते हैं। अगर आप भी इस बार गर्मियों में अनानास का फ्रेश जूस घर में तैयार करना चाहते हैं, तो इसके लिए हम आपको बेहद आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और…

Special Pineapple Juice Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही लोग अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए तरह-तरह के जूस और ठंडी चीज़ों का सेवन करते हैं। इस मौसम में लोग ड्रिंक्स का सेवन ज्यादा करते हैं, इसलिए बाजार से अलग-अलग फलों के जूस लेकर आते हैं। बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिन्हे अनानास खाना नहीं पसंद होता है। लेकिन उसका जूस पी लेते हैं।

अगर आप भी इस बार गर्मियों में अनानास का फ्रेश जूस घर में तैयार करना चाहते हैं, तो इसके लिए हम आपको बेहद आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और ब्रोमेलैन जैसे एंजाइम पाए जाते हैं। इतना ही नहीं यह गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही स्किन को ग्लोइंग बनाता है। आइए जानते हैं, इसे कैसे तैयार किया जाता है।

Special Pineapple Juice Ingredients: अनानास का जूस बनाने की सामग्री

Special Pineapple Juice Ingredients
Special Pineapple Juice Ingredients (Source: Social Media)
  • 4 कप- अनानास की मोटी कटी हुई स्लाइस
  • 1/2 कप- कटा धनिया
  • 1/2 इंच- अदरक का टुकड़ा
  • चुटकीभर नमक
  • सर्व करने के लिए
  • आइस क्यूब्स (यदि जरूरत हो)

Also Read: मेहमानों का जीतना है दिल? झटपट तैयार करें रस से भरे गरम-गरम Gulab Jamun, देखें Recipe

Special Pineapple Juice Recipe: अनानास का जूस बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए अनानास, धनिया और अदरक को थोड़ा-थोड़ा करके जूसर में डालकर जूस बनाएं।
  • अब इसमें स्वाद अनुसार नमक डालकर चम्मच से अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब इस जूस को एक गिलास में डालकर इसके ऊपर अनानास की पतली स्लाइस काटकर सजाएं।
  • अगर जरूरत हो तो इसमें बर्फ के टुकड़े डालें।
  • अब आपका पाइनएप्पल जूस बनकर तैयार है। इसे आप सर्व कर सकते हैं।

Also Read: घर पर बाजार जैसा चटपटा आम का अचार बनाने की आसान विधि, यहां देखें आसान Recipe

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।