कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को रोकने के मद्देनजर पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। देश भर में लगे लॉकडाउन के कारण पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं हालांकि गृह मंत्रालय द्वारा दी गई कुछ रियायतों के बाद प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेनें भी चलाई गई हैं। इसी क्रम में दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उन्होंने अभी तक 2.40 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों को उनके राज्यों में गंतव्य तक पहुंचाया है।
एससीआर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि 196 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से इन श्रमिकों को पहुंचाया गया। इसमें कहा गया है कि दक्षिण मध्य रेलवे, भारतीय रेल का प्रथम जोन है जिसने एक मई को पहली स्पेशल ट्रेन चलाई। इसमें कहा गया है कि मध्य एवं उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के लिये 43 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं।


Download Android App
Download iOS App



