लोकसभा चुनाव तारीखों का हुआ ऐलान, सात चरणों में होगा मतदान

Summary :

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव तारीखों की घोषणा हो गई है। देशभर में 7 चरणों में इस बार लोकसभा चुनाव होंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 16 मार्च को हुई है। साथ ही देश भर में सात चरणों में मतदान 19 अप्रैल से शुरू होगा।   Highlights: लोकसभा चुनाव का हुआ ऐलान 7 चरणों में होगा मतदान पिछले लोकसभा चुनाव की घोषणा 10 मार्च को हुई थी इन बार इतने नए मतदाता करेंगे वोट इस बार के लोकसभा चुनाव में नए मतदाता की संख्या 1.82 करोड़ है। वहीं, देशभर में कुल 97 करोड़ रजिस्ट्रर वोटर हैं। साथ ही 55 लाख…

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव तारीखों की घोषणा हो गई है। देशभर में 7 चरणों में इस बार लोकसभा चुनाव होंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 16 मार्च को हुई है। साथ ही देश भर में सात चरणों में मतदान 19 अप्रैल से शुरू होगा।

 

Highlights:

  • लोकसभा चुनाव का हुआ ऐलान
  • 7 चरणों में होगा मतदान
  • पिछले लोकसभा चुनाव की घोषणा 10 मार्च को हुई थी

इन बार इतने नए मतदाता करेंगे वोट

इस बार के लोकसभा चुनाव में नए मतदाता की संख्या 1.82 करोड़ है। वहीं, देशभर में कुल 97 करोड़ रजिस्ट्रर वोटर हैं। साथ ही 55 लाख ईवीएम से इस बार चुनाव होंगे। इस दौरान चुनाव आयोग ने कहा कि हमलोग दो साल से लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे। पुरुष मतदाता की संख्या 49.7 करोड़ है। वहीं, महिला मतदाताओं की संख्या 47.1 करोड़ है। 

पिछले लोकसभा चुनाव की घोषणा 10 मार्च को हुई थी

बता दें कि मौजूदा सरकार का कार्यकाल 16 जून को समाप्त होने वाला है। वहीं, पिछले लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 10 मार्च को की गई थी। साथ ही देश भर में सात चरणों में मतदान 11 अप्रैल से शुरू हुआ था। इसके अलावा, वोटों की गिनती 23 मई को की गई थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News