
Highlights:
पहले चरण के मतदान 19 अप्रैल
दूसरे चरणों के मतदान 26 अप्रैल
तीसरा चरण के चुनाव 7 मई को
कितनी सीटों पर कब होंगे चुनाव
पहले के चरण के मतदान 19 अप्रैल को 21 राज्यों की102 सीटों पर होगा मतदान ,दूसरे चरण के मतदान 26 अप्रैल को 13 राज्यों की 89 सीटों पर होने है।तीसरे चरण की बात की जाए तो 94 लोकसभा सीटों 12 राज्यों में 7 मई को मतदान होने है। चौथे चरण के मतदान 13 मई 10 राज्यों की 96 सीटों पर होने है।पांचवे चरण के मतदान 20 मई 8 राज्यों की 49 सीटों पर सम्पन्न होंगे। छटे चरण की बात की जाए तो 7 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान 25 मई को और अंतिम व सातवें चरण के चुनाव 1 जून को 57 सीटों पर 8 राज्यों मतदान होंगे होंगे इसके साथ ही लोकसभा चुनाव पूरी तरह ख़त्म हो जाएंगे। इन मतदान के नतीज़े 4 जून को आने है।
इतने नए मतदाता करेंगे वोट
इस बार के लोकसभा चुनाव में नए मतदाता की संख्या 1.82 करोड़ है। वहीं, देशभर में कुल 97 करोड़ रजिस्ट्रर वोटर हैं। साथ ही 55 लाख ईवीएम से इस बार चुनाव होंगे। इस दौरान चुनाव आयोग ने कहा कि हमलोग दो साल से लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे। पुरुष मतदाता की संख्या 49.7 करोड़ है। वहीं, महिला मतदाताओं की संख्या 47.1 करोड़ है।
पिछले लोकसभा चुनाव की घोषणा 10 मार्च को हुई थी
बता दें कि मौजूदा सरकार का कार्यकाल 16 जून को समाप्त होने वाला है। वहीं, पिछले लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 10 मार्च को की गई थी। साथ ही देश भर में सात चरणों में मतदान 11 अप्रैल से शुरू हुआ था। इसके अलावा, वोटों की गिनती 23 मई को की गई थी।


Download Android App
Download iOS App




