सरकार ने दी बड़ी राहत! अब सिर्फ इन LPG उपभोक्ताओं को कराना होगा eKYC, जानें पूरी प्रक्रिया

Summary :

LPG Gas eKYC Big Update: सोशल मीडिया पर हाल ही में LPG उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (eKYC) को लेकर कई तरह की बातें सामने आईं हैं, जिससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति देखी गई। ऐसे में अब पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस मुद्दे पर साफ-साफ स्थिति स्पष्ट कर दी है, ताकि उपभोक्ताओं के बीच फैली गलतफहमियां दूर हो सकें। LPG Gas eKYC Big Update : क्या सभी LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है eKYC? मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि eKYC सभी LPG उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य नहीं है। यह प्रक्रिया केवल उन लोगों के…

LPG Gas eKYC Big Update: सोशल मीडिया पर हाल ही में LPG उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (eKYC) को लेकर कई तरह की बातें सामने आईं हैं, जिससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति देखी गई। ऐसे में अब पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस मुद्दे पर साफ-साफ स्थिति स्पष्ट कर दी है, ताकि उपभोक्ताओं के बीच फैली गलतफहमियां दूर हो सकें।

LPG Gas eKYC Big Update : क्या सभी LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है eKYC?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि eKYC सभी LPG उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य नहीं है। यह प्रक्रिया केवल उन लोगों के लिए जरूरी है, जिन्होंने अभी तक अपना आधार ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं किया है। अगर आपने पहले ही eKYC कर लिया है, तो आपको इसे दोबारा करने की कोई जरूरत नहीं है।

सोशल मीडिया पर क्यों फैला भ्रम?

मंत्रालय के अनुसार, हाल में कुछ पोस्ट और खबरों की वजह से यह गलत धारणा बन गई कि हर LPG उपभोक्ता को eKYC कराना जरूरी है। जबकि सच्चाई यह है कि यह कोई नया नियम नहीं है। सरकार केवल उन उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित कर रही है, जिन्होंने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है।

PMUY लाभार्थियों के लिए क्या है नियम?

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत आने वाले उपभोक्ताओं के लिए eKYC का नियम थोड़ा अलग है। मंत्रालय ने बताया कि इन लाभार्थियों को साल में सिर्फ एक बार eKYC करना होता है। खास बात यह है कि यह प्रक्रिया तब जरूरी होती है जब वे 7 सिलेंडर ले चुके होते हैं और 8वें या 9वें सिलेंडर पर सब्सिडी लेना चाहते हैं।

घर बैठे आसानी से कर सकते हैं eKYC

सरकार ने यह भी बताया है कि eKYC प्रक्रिया बेहद आसान है। इसके लिए उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी या डीलर के पास जाने की जरूरत नहीं है। आप इसे घर बैठे ऑनलाइन या मोबाइल के जरिए मुफ्त में पूरा कर सकते हैं। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है।

क्या LPG सप्लाई पर पड़ेगा असर?

मंत्रालय ने यह भी साफ किया है कि eKYC न कराने से LPG सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यानी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर मिलना जारी रहेगा। यह प्रक्रिया केवल सब्सिडी से जुड़ी है, न कि गैस की उपलब्धता से।

eKYC के फायदे क्या हैं?

आधार आधारित eKYC से कई फायदे होते हैं। इससे LPG सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ती है और सही लोगों तक सब्सिडी पहुंचती है। साथ ही फर्जी कनेक्शन और गलत तरीके से सिलेंडर बेचने जैसी गतिविधियों पर भी रोक लगती है। यह कदम सरकार के सिस्टम को अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर सरकार सख्त, मारे गए 12,000 से ज्यादा छापे; 15,000 सिलेंडर किए गए जब्त

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।