भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प के बाद जारी तनाव को काम करने के लिए मंगलवार को लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की एक और दौर की वार्ता होगी। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फ्टिनेंट स्तर की वार्ता वास्तविक नियंत्रण रेखा के इस पार भारतीय क्षेत्र चुशूल में सुबह 10:30 बजे होगी। सूत्रों ने कहा पहली दो बैठकें मोलदो में एलएसी पर चीन की जमीन पर हुई थी।
चीन के साथ तनाव के बीच, आज शाम 4 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
दूसरे दौर की वार्ता में 22 जून को दोनों पक्षों के बीच पूर्वी लद्दाख में तनाव वाले स्थानों पर ‘‘पीछे हटने’’के लिए ‘‘परस्पर सहमति’’ बनी थी। वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व 14वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह करेंगे जबकि चीनी पक्ष का नेतृत्व तिब्बत मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट के कमांडर कर सकते हैं। गलवान में दोनों पक्षों के बीच 15 जून की रात को हिंसक झड़प हुई थी जिसके बाद दोनों पक्षों ने कम से कम तीन दौर की मेजर जनरल स्तर की वार्ता की ताकि तनाव को कम करने के तरीकों का पता लगाया जा सके।


Download Android App
Download iOS App



