लखनऊः केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी अस्पताल से 4 दलाल गिरफ्तार

लखनऊ, 17 मार्च (आईएएनएस)। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के लारी कार्डियोलॉजी अस्पताल में वजीरगंज थाना पुलिस ने छापा मारकर दलालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार 4 दलालों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वज़ीरगंज पुलिस के मुताबिक, अस्पताल में दलालों की सक्रियता की शिकायतों पर पुलिस टीम गठित कर जांच की जा रही थी।

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की ओर से बताया गया कि सोमवार को थाना वजीरगंज के सब इंस्पेक्टर प्रदीप नागर अपने सहयोगियों के साथ गश्त पर थे। जब वह लॉरी अस्पताल के ओपीडी के पास पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग मरीजों के परिजनों के साथ दवाई की खरीदारी को लेकर विवाद कर रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिस मुस्तकीम खान, शहजान, साकिब और मोहम्मद अफजल को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए।

मौके पर शांति व्यवस्था भंग होते देख पुलिस ने मुस्तकीम खान (25), मोहम्मद अफजल (22), शहजान (20) और शाकिब (19) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। ये सभी आरोपी थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को वह गुमराह कर निजी अस्पताल में भर्ती कराते हैं। इसके लिए निजी अस्पताल संचालक उन्हें अच्छा कमीशन देते हैं। गिरफ्तार आरोपी तीमारदारों पर निजी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के लिए दबाव भी बनाते हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से उनके नेटवर्क के बारे में विस्तार से पूछताछ कर रही है।

इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी केजीएमयू में बाहरी दवाओं की बिक्री को लेकर दलालों पर कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद दलालों के नेटवर्क सक्रिय हैं। यह दलालों का गिरोह गरीब और कमजोर लोगों को अक्सर निशाना बनाता है। दलाल आम आदमी की तरह अस्पताल में घूमते रहते हैं और अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं, जो परेशान और अनजान लोग होते हैं, उन्हें ही अपना निशाना बनाते हैंं।

–आईएएनएस

ओपी/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।