Madhuri Elephant Vantara: वनतारा शिफ्ट की गई हथिनी माधुरी, जानें पूरा मामला

Summary :

Madhuri Elephant Vantara: जैन मठ की 37 वर्ष हथिनी माधुरी को कोल्हापुर के एक मठ से जामनगर के वनतारा अभयारण्य में शिफ्ट कर दिया गया है। यह स्थानांतरण वर्षों से दर्ज कल्याणकारी उल्लंघनों और बार-बार कानूनी चुनौतियों के बाद किया गया है। बताया जा रहा है कि वनतारा ने इस हस्तांतरण को शुरू करने या इसकी मांग करने में कोई भूमिका नहीं निभाई। हाथियों के कल्याण में क्षमता और पिछले रिकॉर्ड के आधार पर HPC ने इसे वनतारा शिफ्ट करने के रूप में नामित किया था। हथिनी के स्वास्थ्य को लेकर शिकायत Vantara ने बताया कि पशु कल्याण संगठन, पेटा,…

Madhuri Elephant Vantara: जैन मठ की 37 वर्ष हथिनी माधुरी को कोल्हापुर के एक मठ से जामनगर के वनतारा अभयारण्य में शिफ्ट कर दिया गया है। यह स्थानांतरण वर्षों से दर्ज कल्याणकारी उल्लंघनों और बार-बार कानूनी चुनौतियों के बाद किया गया है। बताया जा रहा है कि वनतारा ने इस हस्तांतरण को शुरू करने या इसकी मांग करने में कोई भूमिका नहीं निभाई। हाथियों के कल्याण में क्षमता और पिछले रिकॉर्ड के आधार पर HPC ने इसे वनतारा शिफ्ट करने के रूप में नामित किया था।

हथिनी के स्वास्थ्य को लेकर शिकायत

Vantara ने बताया कि पशु कल्याण संगठन, पेटा, 2022 से हथिनी माधुरी की स्थिति पर नज़र रख रहा था। 31 अक्टूबर 2023 को, पर्यावरण और वन मंत्रालय की उच्चाधिकार प्राप्त समिति (HPC) को हथिनी के स्वास्थ्य को लेकर शिकायत मिली थी। बता दें कि शिकायत में हथिनी को गंभीर शारीरिक चोट और मनोवैज्ञानिक आघात के साथ ही उसके व्यावसायिक और अवैध उपयोग की सूचना मिली थी।

महावत के खिलाफ केस दर्ज

बता दें कि वर्ष 2012 से 2023 के बीच, हथिनी को 13 बार महाराष्ट्र से तेलंगाना शिफ्ट किया गया और 8 जनवरी 2023 को, तेलंगाना वन विभाग ने वन्यजीव अधिनियम, 1972 की धारा 48ए और 54 के तहत हथिनी के महावत के खिलाफ वन्यजीव अपराध के तहत केस दर्ज किया गया क्योंकि उन्होंने हथिनी को जुलूस में गैरकानूनी तरीके से इस्तेमाल सार्वजनिक जुलूस में गैरकानूनी तरीके से इस्तेमाल किया था।

सार्वजनिक जुलूसों में हथिनी का प्रयोग

माधुरी हथिनी पर चोट के निशान के साथ ही कई बड़े खुलासे भी हुए है। बता दें कि हथिनी का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा था। उसे मुहर्रम समेत सार्वजनिक जुलूसों में भेजा जाता था, भीख मँगवाने के लिए प्रयोगक किया जाता था और जगह-जगह परेड कराई जाती थी। इस दौरान बच्चों को उसकी सूंड में बैठाया जाता था।

Madhuri Elephant Vantara
Madhuri Elephant Vantara

अनंत अंबानी का वनतारा

Vantara गुजरात के जामनगर में स्थित है और यह लगभग 3 हजार एकड़ जमीन पर फैला हुआ है। बता दें कि इस अभ्यारण में लुप्त प्रजाती के जानवर, घायल पशु-पक्षी की सेवा की जाती है। यहां लगभग 2 हजार से अधिक प्रजाती और लगभ 1.5 लाख विलुप्त जानवरों की प्रजाती का आश्रय है।

ALSO READ: SSC Exam 2025: रद्द नहीं होगी परीक्षा, जानें किसे मिलेगा रि-एग्जाम का मौका

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।