CM भगवंत मान ने भारतीय टीम को इंग्लैंड पर जीत की बधाई दी, लिखा- चक दे इंडिया!

Summary :

CM Bhagwant Mann: भारतीय क्रिकेट टीम ने ‘द ओवल’ में खेले गए एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें मैच में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज बराबरी कर दी। टीम इंडिया की इस रोमांचक और यादगार जीत ने देशवासियों का दिल जीत लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई दी है। CM Bhagwant Mann: ‘चक दे इंडिया’ भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत ने ओवल में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड को 6 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। मोहम्मद सिराज को मैन…

CM Bhagwant Mann: भारतीय क्रिकेट टीम ने ‘द ओवल’ में खेले गए एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें मैच में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज बराबरी कर दी। टीम इंडिया की इस रोमांचक और यादगार जीत ने देशवासियों का दिल जीत लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई दी है।

CM Bhagwant Mann: ‘चक दे इंडिया’

भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत ने ओवल में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड को 6 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। मोहम्मद सिराज को मैन ऑफ द मैच और शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने जाने की ढेरों बधाइयां। पूरी टीम को भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। चक दे इंडिया।”

CM Bhagwant Mann: मोहम्मद सिराज बने मैन ऑफ द मैच  

‘द ओवल’ टेस्ट में भारत की जीत में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की अहम भूमिका रही। उन्होंने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 5 विकेट लिए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच का श्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। प्रसिद्ध कृष्णा ने भी अच्छी गेंदबाजी की और दोनों पारियों में 4-4 विकेट लिए। शुभमन गिल पहली बार इस सीरीज में कप्तानी कर रहे थे। लेकिन उनकी बल्लेबाजी कप्तानी के दबाव में निखरी। वह सीरीज में सर्वाधिक शतक और रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्हें हैरी ब्रूक के साथ सीरीज का श्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

Team India
Team India

गिल ने इस सीरीज की 10 पारियों में 4 शतक सहित 754 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर 269 रहा। रोहित शर्मा, विराट कोहली, आर अश्विन और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के बिना इंग्लैंड सीरीज खेलने पहुंची भारतीय टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठे थे। लेकिन, शुभमन गिल की कप्तानी वाली युवा टीम ने इंग्लैंड में बेहतरीन प्रदर्शन किया। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर रही।

ये भी पढ़ें- West Bengal: TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने मुख्य सचेतक पद दिया इस्तीफा, जानें वजह

Neha Singh