शाहजहां शेख पर ममता सरकार का एक्शन 6 साल के लिए पार्टी से किया सस्पेंड

Summary :

Sandeshkhali Case: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले के मुख्य आरोपी और TMC नेता शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद ममता सरकार ने शाहजहां शेख के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है TMC पार्टी ने उन्हें पार्टी से ६ साल के लिए ससपेंड कर दिया है। Highlights TMC पार्टी ने शाहजहां शेख 6 साल के लिए किया ससपेंड शाहजहां शेख को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया महीनेभर से फरार था TMC नेता शाहजहां शेख शाहजहां शेख मामले की जांच करेगी CID TMC पार्टी ने शाहजहां शेख 6 साल के लिए किया ससपेंड टीएमसी नेता शाहजहां शेख…

Sandeshkhali Case: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले के मुख्य आरोपी और TMC नेता शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद ममता सरकार ने शाहजहां शेख के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है TMC पार्टी ने उन्हें पार्टी से ६ साल के लिए ससपेंड कर दिया है।

Highlights

  • TMC पार्टी ने शाहजहां शेख 6 साल के लिए किया ससपेंड
  • शाहजहां शेख को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
  • महीनेभर से फरार था TMC नेता शाहजहां शेख
  • शाहजहां शेख मामले की जांच करेगी CID

TMC पार्टी ने शाहजहां शेख 6 साल के लिए किया ससपेंड

टीएमसी नेता शाहजहां शेख पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था। शाहजहां को आज पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां उसे 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अब इसके बाद TMC पार्टी ने शाहजहां के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने उसे 6 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया है।

शाहजहां शेख को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

शाहजहाँ को पश्चिम बंगाल पुलिस ने इस साल की शुरुआत में जनवरी में छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारियों पर कथित हमले के मामले में गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया था। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शाहजहाँ की गिरफ़्तारी को ‘आँखें खोलने वाली’ बताया, और कहा कि यह केवल ‘शुरुआत’ है।

महीनेभर से फरार था TMC नेता शाहजहां शेख

शाहजहाँ एक महीने से अधिक समय से राज्य और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा गिरफ्तारी से बच रहा था। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी ‘आपसी समायोजन’ थी। दरअसल, पश्चिम बंगाल के संदेशखाली के पास प्रवर्तन निदेशालय (ED) का दस्ता लगभग महीने भर पहले भ्रष्टाचार के मामले में टीएमसी से नाता रखने वाले आरोपी शाहजहां शेख के घर पर छापेमारी के लिए पहुंचा था। तब टीम पर भीड़ ने हमला बोल दिया था और उसके बाद से ही शाहजहां शेख फरार चल रहा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team