IRCTC Package: IRCTC एक और बेहद शानदार टूर पैकेज लाया है। इस बार IRCTC आपको माता वेष्णों देवी के दर्शन कराएगा। IRCTC के मां वैष्णो देवी के टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिलेगी। यह टूर पैकेज 5 मार्च, 2024 को दिल्ली से शुरू हो रहा है।
Highlights
- माता रानी के दर्शन करने का मौका
- IRCTC ने लॉन्च किया नया पैकेज
- 5 मार्च से शुरू होगी यात्रा
IRCTC ने लॉन्टूच किया पैकेज
माता वैष्णो देवी के दरबार जाना हर किसी का सपना होता है। कई लोग अपने परिवार के साथ इस मंदिर में हर साल हाजरी लगाते हैं। अधिकतर लोग तो नए साल की शुरुआत ही माता के दर्शन के साथ करते हैं। अगर आप अपने परिवार के साथ माता वैष्णो देवी की यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए खुसखबरी है। ऐसे में आपके लिए IRCTC ने एक बहुत ही शानदार टूर पैकेज लाया है। जिसकी मदद से आप आसानी से इस पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।
हर साल दरबार में लगता है भक्तों का तांता
हर साल यहां भक्त बड़ी संख्या में आते हैं, ताकि माता वैष्णो देवी की दर्शन कर सकें। माता वैष्णो देवी का यह मंदिर कटरा शहर के पास की पहाड़ियों पर स्थित है। माता वैष्णो देवी का यह मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है। यह माना जाता है कि भक्तों की सभी मनोकामना मां देवी को देखकर पूरी हो जाती हैं।
5 मार्च से शुरू होगी यात्रा
इस IRCTC के मां वैष्णो देवी के टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं दी जाएगी। इस IRCTC के मां वैष्णो देवी के टूर पैकेज का नाम “माता वैष्णोदेवी एक्स दिल्ली” रखा गया है। यह टूर पैकेज 5 मार्च, 2024 को दिल्ली से शुरू हो रहा है। इस टूर पैकेज के तहत आपको 3 रात 4 दिनों के लिए ले जाया जाएगा। इसका पैकेज कोड NDR01 है। इस पैकेज के तहत आपको ट्रेन से यात्रा कराई जाएगी।
‘
Package दी जाएंगी सुविधा
यात्रा के दौरान आपको किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपके भोजन और आवास की सभी व्यवस्थाएं, होटल आवास सहित, शुरू करेगा। यदि हम यात्रा के लिए यात्रा करने वाले व्यक्ति की खर्च की बात करें, तो अकेले यात्रा करने वाले प्रति व्यक्ति का किराया 10,395 रुपये है।
यदि आप दो व्यक्तियों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 7,855 रुपये का किराया देना होगा। तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 6,795 रुपये है। आप इस पैकेज को https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NDR01 से बुक कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App







