पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आयकर अधिकारियों पर दुर्गा पूजा समितियों को आयकर नोटिस नहीं भेजे जाने की टिप्पणी को लेकर हमला बोला। मुख्मंत्री ने कहा कि आयकर अधिकारी इससे लोगों के बीच में संशय पैदा करना चाहते हैं।
उनकी यह टिप्पणी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा जारी एक बयान के बाद आया है। इस बयान में बोर्ड ने कहा कि कुछ खबरों में कोलकाता में पूजा समितियों को नोटिस जारी करने की बात कही गई है जो सही नहीं है।
बनर्जी ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘‘ मुझे अभी यह पता चला कि सीबीडीटी पूजा कर को लेकर दुर्गा पूजा समितियों को जारी नोटिस पर स्पष्टीकरण दे रहा है, यह पूजा कर लोकप्रिय रूप से ‘पूजा जजिया कर’ के रूप में प्रचलित है।’’
भारत में कुछ मुस्लिम शासकों के समय जजिया कर गैर-मुस्लिमों से वसूला जाता था।


Download Android App
Download iOS App



