Modi के शपथ समारोह में हिस्सा लेंगी ममता बनर्जी

Summary :

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि वह 30 मई को प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी के शपथ-ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगी।

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि वह 30 मई को प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी के शपथ-ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगी। 
राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में ममता ने कहा कि शपथ-ग्रहण समारोह के लिए मंगलवार को न्योता आया और वह ‘‘संवैधानिक शिष्टाचार’’ के नाते इसमें शिरकत करेंगी। 
ममता ने कहा, ‘‘मैंने कुछ अन्य मुख्यमंत्रियों से भी बात की और इसमें शिरकत करने का फैसला किया।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘संविधान के तहत कुछ औपचारिक (सेरेमोनियल) कार्यक्रम होते हैं। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के शपथ-ग्रहण समारोहों के लिए न्योता मिलने पर हम ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की कोशिश करते हैं।’’ 

Shera Rajput