मणिपुर में भड़की हिंसा, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, दो मासूम बच्चों की मौत के बाद लगा कर्फ्यू

Summary :

Manipur Curfew Internet Shutdown: मणिपुर एक बार फिर हिंसा की आग में जल रहा है। बता दें कि लेइकाई क्षेत्र में संदिग्ध लोगों ने रात करीब 1 बजे एक घर पर हमला किया, जिसमें सोते हुए दो नाबालिग भाई-बहन, एक 5 वर्षीय लड़का और उसकी 5 महीने की बहन की मौत हो गई। उनकी मां घायल हो गईं और उनका इलाज चल रहा है। इसके बाद हमले वाली जगह के पास एक बिना फटा रॉकेट लॉन्चर मिला है। बम निरोधक विशेषज्ञों को मौके पर भेजा गया है और वे उपकरण को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय करने का काम किया। इस…

Manipur Curfew Internet Shutdown: मणिपुर एक बार फिर हिंसा की आग में जल रहा है। बता दें कि लेइकाई क्षेत्र में संदिग्ध लोगों ने रात करीब 1 बजे एक घर पर हमला किया, जिसमें सोते हुए दो नाबालिग भाई-बहन, एक 5 वर्षीय लड़का और उसकी 5 महीने की बहन की मौत हो गई। उनकी मां घायल हो गईं और उनका इलाज चल रहा है। इसके बाद हमले वाली जगह के पास एक बिना फटा रॉकेट लॉन्चर मिला है। बम निरोधक विशेषज्ञों को मौके पर भेजा गया है और वे उपकरण को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय करने का काम किया। इस हमले से स्थानीय निवासियों में व्यापक आक्रोश फैल गया और अब बढ़ते विरोध के बीच 5 जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है साथ ही बिष्णुपुर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Manipur Curfew Internet Shutdown: मणिपुर में विरोध प्रदर्शन

Manipur Curfew Internet Shutdown
Manipur Curfew Internet Shutdown (Source: Social Media)

दो मासूम बच्चों की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने कम से कम तीन ट्रकों में आग लगा दी और इम्फाल-तिदिम रोड को कई जगहों पर जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। जिसके चलते मणिपुर के पांच जिलों इम्फाल पश्चिम, इम्फाल पूर्व, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर में आज दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर तीन दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं।

5 जिलों में इंटरनेट बंद

यह निर्णय मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि ऐसी आशंकाएं हैं कि असामाजिक तत्व व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और द्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग करके गलत सूचना, नफरत फैलाने वाले भाषण और भड़काऊ भाषण फैला सकते हैं। जिसका मणिपुर राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। समाजविरोधी तत्वों की योजनाओं और गतिविधियों को विफल करने, शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और किसी भी जानमाल के नुकसान या सार्वजनिक/निजी संपत्ति को खतरे से बचाने के लिए जरूरी उपाय करना आवश्यक हो गया है।

Manipur Curfew Internet Shutdown: पूर्व CM एन. बीरेन सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया

Manipur Curfew Internet Shutdown (1)
Manipur Curfew Internet Shutdown (Source: Social Media)

इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने भी इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि निर्दोष लोगों की जान जाने से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है और उन्होंने इस हमले को नागरिकों, विशेषकर बच्चों के खिलाफ एक भयावह मामला बताया। उन्होंने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जमीनी स्तर पर कड़ी निगरानी और समय पर हस्तक्षेप की आवश्यकता पर जोर दिया, साथ ही कहा कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाना चाहिए।

ALSO READ: मणिपुर के बिष्णुपुर में बम हमले में दो बच्चों की मौत के बाद सीएम ने कड़ी कार्रवाई का दिया भरोसा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।