मायावती ने लोगों से की कोविड-19 जंग में सहयोग करने की अपील

Summary :

मायावती ने कहा कि “कोरोना महामारी के कारण लाॅकडाउन (देशबन्दी) के आज 48वें दिन यह पहली राहत भरी खबर है कि रेलयात्री सेवा चरणवार तरीके से कल से शुरू हो रही है, जिसके लिए आज से टिकट बुकिंग होगी।”

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को लोगों से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के साथ जंग में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच होने वाली वीडियों काॅन्फ्रेंस से देश को कोई अच्छी खबर मिले। उन्होंने कहा कि राहत भरी खबर है कि मंगलवार से देश में रेल सेवा चुरणबद्ध तरीके से शुरू होने जा रही है। आज से ही इसकी बुकिंग होगी।

मायावती ने ट्वीट कर कहा कि “कोरोना महामारी के कारण लाॅकडाउन (देशबन्दी) के आज 48वें दिन यह पहली राहत भरी खबर है कि रेलयात्री सेवा चरणवार तरीके से कल से शुरू हो रही है, जिसके लिए आज से टिकट बुकिंग होगी। संभव है कुछ और अच्छी खबर देश को पीएम-सीएम वीडियो-वार्ता में आज मिले। लोगों से भी अपील है कि वे पूरा सहयोग करें।”

SC ने जम्मू-कश्मीर में 4जी इंटरनेट पर पाबंदी को रखा बरकरार, केंद्र को दिए ये निर्देश

बता दें कि लॉकडाउन चरणबद्ध तरीके से हटाने के बीच आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने पर जोर देने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आज बातचीत करेंगे। देश में कोरोना वायरस का प्रकोप शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ यह पांचवीं बैठक होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा (पीएमओ) ने कहा कि वीडियो कांफ्रेंस दोपहर तीन बजे शुरू होगी।
सरकार में मौजूद सूत्रों ने बताया कि बैठक में आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने और कोविड-19 के ‘रेड जोन’ को ‘ऑरेंज जोन’ या ‘ग्रीन जोन’ में तब्दील करने की कोशिशें बढ़ाने पर बल दिया जाएगा। लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त होने से कुछ ही दिन पहले यह बैठक होने वाली है। दूसरा चरण तीन मई को समाप्त हुआ था, जबकि पहला चरण 14 अप्रैल को समाप्त हुआ था।

Desk Team