फिल्मों से ज्यादा रिलेशन को लेकर सुर्खियों में बनी रहने वाली पूजा बेदी ने जब महज एक विज्ञापन से मचाया तहलका

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी 11 मई यानी आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। बेशक पूजा ने कई सालों से बड़े पर्दे और लाइमलाइट की दुनिया से दूर हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी 11 मई यानी आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। बेशक पूजा ने कई सालों से बड़े पर्दे और लाइमलाइट की दुनिया से दूर हैं। मगर एक वक्त एक्ट्रेस की लाइफ में एक वक्त ऐसा भी था जब पूजा के चारों और गजब के जलवें होते थे। लेकिन इस बीच खास बात यह एक्ट्रेस अपनी फिल्मो की वजह से नहीं बल्किअपनी बोल्डनेस की वजह से हरदम चर्चा का विषय बनी रहती थीं। 
गौरतलब है कि पूजा बेदी ने 90 के दशक की फिल्मों में काम किया है और उस वक्त एक्ट्रेस बहुत ज्यादा बोल्ड नहीं दिखती थीं। मगर उस समय में एक्ट्रेस ने अपने बोल्ड लुक से न केवल सबको हैरान किया बल्कि अपनी बोल्डनेस की वजह से वो खूब विवादों में भी रहीं।
साल 1991 में फिल्म ‘विषकन्या’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली पूजा बेदी ने को आमिर खान की फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ से मशहूर हुई है। पूजा ने इस फिल्म में एक मॉर्डन और बोल्ड लड़की का रोल निभाया जो खूब चर्चा में रहा था। 
सिनेमाजगत में पूजा ने भले ही 20 साल बिताए लेकिन इतने लंबे वक्त में गिनी चुनी ही फिल्में की जैसे लुटेरे, फिर तेरी कहानी याद आए, आतंक ही आतंक, और शक्ति… लेकिन कोई भी फिल्म चली नहीं और जल्द ही पूजा ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। पूजा बेदी ने सिनेमाजगत के अलावा टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया। तो आइए पूजा के जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं कुछ दिलचस्प बातें।
एक्ट्रेस ने किया एडल्ट विज्ञापन में काम

पूजा बेदी 1991 में एक एडल्ट विज्ञापन में बोल्ड अंदाज में नजर आई दिखाई दी थीं,तब इस विज्ञापन को दूरदर्शन पर बैन कर दिया गया था। वहीं अन्य चैनलों ने भी इस विज्ञापन को चलाने से ही इंकार कर दिया था। इसके बाद से ही पूजा ने खूब सुर्खियां बटोरनी साथ ही उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ा था।
पूजा ने आमिर खान के साथ फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ में लिपलॉक किया था और फिल्म में रेड हॉट फ्लेयर्ड ड्रेस पहनकर एक्ट्रेस ने एक फेर को तो लोगों को अपना दीवाना बना लिया था,लेकिन आमिर के साथ यह फिल्म करने के बाद पूजा की सभी फिल्में फ्लॉप रहीं।
पूजा बेदी ने साढ़े तीन साल तक फरहान फर्निचरवाला को डेटिंग करने के बाद 1994 में उनसे शादी कर ली। इतना ही नहीं तब पूजा ने फरहान के लिए मुस्लिम धर्म भी अपनाया ताकि आगे चलकर उनके बच्चों को कोई परेशानी न हो। मगर अफसोस दोनों का यह रिश्ता कुछ खास नहीं चला और 12 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया।
फरहान फर्निचरवाला से तलाक के बाद पूजा का नाम कई और लोगों के साथ नाम जुड़ा। मगर इनसे भी पूजा का रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाया और ब्रेकअप हो गया। खैर, वैसे पूजा के लुक में समय के साथ काफी बदलाव आ गया है जिसे आप तस्वीरों में देख सकते हैं।

Desk Team