मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनावों के बाद दोबारा सत्ता में आते हैं तो वह लोगों के मत देने के अधिकार को छीनकर भारतीय संविधान और लोकतंत्र को तबाह कर देंगे। ममता बनर्जी ने कूच बिहार जिले के मथाभंगा में रैली में कहा, ”अगर वह दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे तो वह देश के संविधान को तबाह कर देंगे और आपसे सभी अधिकार छीन लेंगे। उसके बाद कोई चुनाव नहीं होगा। वे (भाजपा) सब कुछ समाप्त करना चाहते हैं। मोदी के पास तीन नारे हैं-लूट, दंगा और लोगों को मारो।”
उन्होंने कहा, ”उनके इरादों को देखिए। एक तरफ, वे नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (एनआरसी) के जरिए लोगों को भगाना चाहते हैं, दूसरी तरफ वे नागरिकता (संशोधन) अधिनियम की बात करते हैं, जो वैध नागरिकों को शरणार्थियों में तब्दील कर देगा और छह वर्षो के लिए उनसे मत देने के अधिकार को छीन लेगा।”
ममता का PM मोदी पर वार, कहा- एक्सपायरी बाबू
उन्होंने कहा, ”उन्होंने पड़ोसी राज्य असम में 22 लाख हिंदुओं और 23 लाख मुस्लिमों के नाम हटा दिए हैं। वे आपके मत डालने के अधिकार को छीन लेना चाहते हैं।” उन्होंने मोदी को ‘झूठा’ करार देते हुए कहा, ”पहले वह लोगों को कहते थे कि वह ‘चायवाला’ हैं और फिर वोट मांगते थे। अब वह अचानक ‘चौकीदार’ हो गए। लोग कहते हैं कि ‘चौकीदार चोर है’, लेकिन मैं कहती हूं कि ‘चौकीदार झूठा है’। वह कभी सच नहीं बोलते।”
मोदी पर आधारित फिल्म पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने कहा, ”लोग आपकी फिल्म क्यों देखेंगे? अगर लोग फिल्म देखना ही चाहेंगे, तो वे गांधीजी, अंबेडकरजी पर फिल्म देखेंगे। मोदी क्यों? उन्होंने देश के लिए क्या योगदान दिया है?” मोदी और भाजपा द्वारा बंगाल में भी असम की तर्ज पर एनआरसी लाए जाने की बात पर ममता ने कहा कि भाजपा के लिए यह बात एक सपना ही बनकर रहेगी।


Download Android App
Download iOS App




