पूर्वी दिल्ली : दिलशाद गार्डन इंडस्ट्रियल इलाके में गुरुवार सुबह एक फैक्ट्री छत गिरने से वहां काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान बलदेव (30) और धर्मेंद्र (40) और घायलों की पहचान घायल राजू चौधरी (27), जुम्मन (24), शाहबाज (22) व रोहन के तौर पर हुई है। चारों का अस्पताल में उपचार जारी है। सीमापुरी पुलिस ने फैक्ट्री मालिक व ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 11:55 पर सूचना मिली थी कि दिलशाद गार्डन इंडस्ट्रियल इलाके में गगन जैन नामक शख्स की फैक्ट्री क छत गिर गई है।
फैक्ट्री में एल्युमिनियम तार बनाने का काम चल रहा था। वहां 25 से 30 मजदूर काम करते हैं। पुरानी बनी इस फैक्ट्री में पिछले कई माह से दीवारों को काटकर पिलर डालने का काम चल रहा था। गुरुवार सुबह अचानक पहली मंजिल की एक दीवार टी-आयरन व टुकड़ी की छत पर आ गिरी। छत दीवार का वजह नहीं सह पाई और छत नीचे काम कर रहे मजदूरों के ऊपर गिर गई। हादसे में वहां काम कर रहे पांच फैक्ट्री के मजदूर व निर्माण करा रहे ठेकेदार का एक मजदूर मलबे में दब गए।
तेज आवाज सुनकर आसपास की फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर भागकर मौके पर पहुंचे। बाकी मजदूरों ने फौरन मलबा हटाना शुरू कर दिया। इन मजदूरों ने घायलों को मलबे से निकालकर निजी वाहनों से सभी को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। घायलों में बलदेव व धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया।
जबकि राजू चौधरी, जुम्मन और शाहबाज का अस्पताल में इलाज जारी है। फैक्ट्री में निर्माण करवा रहे ठेकेदार के पास काम करने वाले रोहन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि बलदेव और धर्मेंद्र परिवार सहित ताहिरपुर में रहते थे। बलदेव के परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई व तीन बहनों के अलावा पत्नी है। जबकि धर्मेंद्र का परिवार बिहार में रहता है।


Download Android App
Download iOS App



