कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उन्हें यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। वोरा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वोरा 91 साल के हैं।
इससे पहले कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता कोविड की चपेट में आ चुके हैं। अहमद पटेल, अभिषेक मनु सिंघवी, तरूण गोगोई, आरपीएन सिंह तथा पार्टी के नेता पिछले कुछ महीनों में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए।


Download Android App
Download iOS App



