अबू धाबी : मुम्बई इंडियंस ने यहां के शेख जाएद स्टेडियम में मंगलवार को राजस्थान रायल्स के साथ जारी आईपीएल के 13वें सीजन के 20वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल रही मुम्बई इंडियंस का यह छठा मैच है जबकि स्टीव स्मिथ के नेतृत्व में खेल रही राजस्थान रॉयल्स का पांचवां मैच है।
मुम्बई ने पांच में से तीन मैच जीते हैं जबकि दो में उसे हार मिली है। वह छह अंकों के साथ आठ टीमों की तालिका में दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के भी छह अंक हैं लेकिन मुम्बई का नेट रनरेट बेहतर है। दूसरी ओर, राजस्थान ने दो मैच जीते हैं और इतने ही गंवाए हैं। उसके खाते में चार अंक हैं और वह पांचवें स्थान पर है।
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर (डब्ल्यू), यशस्वी जायसवाल, स्टीवन स्मिथ (सी), संजू सैमसन, महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, टॉम शरण, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (सी), क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह


Download Android App
Download iOS App



