मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को हो रहे मतदान में शाम पांच बजे तक कुल 71.16 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। एक चुनाव अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
HIGHLIGHTS
- शाम पांच बजे तक 71.16% वोटिंग
- कुल 2,533 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत
- 3 दिसंबर को आएगा परिणाम
नक्सल प्रभावित बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिलों में मतदान अपराह्न तीन बजे समाप्त हो गया, जबकि राज्य के बाकी इलाकों में मतदान शाम छह बजे तक जारी रहा। अधिकारी ने बताया कि राज्य के सभी 230 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।
उन्होंने बताया कि बालाघाट जिले की नक्सल प्रभावित बैहर सीट पर 80.38 प्रतिशत, लांजी में 75.07 प्रतिशत और परसवाड़ा में 81.56 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में चुनाव मैदान में कुल 2,533 उम्मीदवार हैं, जिनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके पूर्ववर्ती तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जैसे राजनीतिक दिग्गज शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



