मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले, गुरुवार रात इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, गुरुवार रात कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी और भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा के समर्थकों के बीच मारपीट हुई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

दोनों समूह के लोगों को आई चोटें
16 नवंबर को दोनों गुटों के बीच झड़प हो गई थी, इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, रोहित पटवारी नाम के एक व्यक्ति के सिर में चोट आई है और एक अन्य व्यक्ति पुष्पेंद्र चौहान को भी चोटें आई हैं।
जानें विवाद के पीछे की वजह
आरोप है कि एक समूह ने मतदाताओं को शराब और कंबल बांटे और इस पर विवाद हुआ। हम इसकी जांच करेंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे। पुलिस ने बताया कि विवाद के बाद दोनों पक्ष थाने आ गए, जहां एक बार फिर उनके बीच हाथापाई हुई और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



