Mumbai: बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गिरफ्तार

Summary :

Mumbai: मुंबई में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक बेकाबू कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। हालांकि जांच के बाद पुलिस ने कार समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। Highlights:  मुंबई के गोरेगांव में हुआ दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर हादसे में बाइक चालक की मौत   इससे पहले 9 अगस्त को हुआ था…

Mumbai: मुंबई में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक बेकाबू कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। हालांकि जांच के बाद पुलिस ने कार समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Highlights: 

  • मुंबई के गोरेगांव में हुआ दर्दनाक हादसा
  • तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर
  • हादसे में बाइक चालक की मौत

 

इससे पहले 9 अगस्त को हुआ था हादसा

वहीं इससे पहले मुंबई में 9 अगस्त को पालघर में हिट एंड रन का एक और मामला सामना आया था। जिसमें एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसकी मौत हो गई. पुलिस ने कार के नंबर से आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। वहीं पीड़ित परिवार का आरोप है की कार और कोई चला रहा था। पुलिस इस मामले की जांच की। और फिर पता चली कि कार को ड्राइवर ही चला रहा था और उसको गिरफ्तार कर लिया गया था।

कार ने रिक्शा चालक को कुचला

मुंबई में इससे पहले 12 अगस्त को एक तेज रफ्तार एसयूवी कार ने एक रिक्शा चालक को कुचल दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस मामले में वर्सोवा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। मृतक की पहचान गणेश यादव के तौर पर की गई है, जो वर्सोवा बीच के पास सो रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार एसयूवी कार ने उसे कुचल दिया। 34 वर्षीय आरोपी निखिल जावले और उसके दोस्त शुबम डोंगरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rahul Kumar Rawat