प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने पर बधाईयों एवं शुभकामनाओं के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को धन्यवाद दिया है। नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात ट्वीट किया, “आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”
राहुल गांधी ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा था, “मैं भारत की जनता के फैसले को स्वीकार करता हूं। विजेताओं को बधाईयां, मोदी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बधाई।”

प्रधानमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बधाई संदेश का जवाब देते हुए लिखा, “मैं पंजाब में आपकी पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के लिए आपको बधाई देता हूं। पंजाब के कल्याण के लिए आपके साथ मिलकर काम करने की अपेक्षा रखता हूं।”

इसी तरह उन्होंने द्रविड़ मुनेत्र कषगम के प्रमुख एम के स्टालिन और तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के बधाई संदेशों का भी जवाब दिया। उन्होंने स्टालिन को संबोधित करते हुए लिख, “मैं इस अवसर का आपको और आपकी पार्टी को बधाई देने के लिए इस्तेमाल करता हूं जिसने तमिलनाडु में बहुमत हासिल किया है।”

मोदी ने नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बधाई संदेश के जवाब में कहा कि जम्मू-कश्मीर में उनकी पार्टी के प्रभावी प्रदर्शन के लिए उन्हें भी बधाई।

उन्होंने आंध, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को भी उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।


Download Android App
Download iOS App



