लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से उनके घर जाकर मुलाकात की।
पीएम मोदी ने इस मुलाकात की एक तस्वीर ट्वीट पर साझा की है और साथ में लिखा है ‘‘आदरणीय आडवाणी जी के घर जाकर उनसे मुलाकात की। आज बीजेपी की यह सफलता संभव हुई है क्योंकि उन (श्री आडवाणी) जैसे महान लोगों ने पार्टी को बनाने और लोगों के सामने नयी आदर्शवादी गाथा पेश करने के लिए दशकों मेहनत की है।’’

वहीं मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा, डॉ. मुरली मनोहर जोशी एक विद्वान और बुद्धिजीवी उत्कृष्टता हैं। भारतीय शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में उनका योगदान उल्लेखनीय है। उन्होंने हमेशा बीजेपी को मजबूत करने का काम किया और मेरे सहित कई काराकार्टकों का उल्लेख किया। आज सुबह उनसे मुलाकात की और उनका आशीर्वाद मांगा।


Download Android App
Download iOS App



