नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने मंगलवार को पूर्व कर्मियों से कहा कि वे समाज में अपनी प्रतिष्ठा का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर सेना को लेकर फैली गलत धारणाओं को दूर करने के लिए करें। ‘फोर्थ आर्म्ड फोर्सज वेटरंस डे’ पर आयोजित एक समारोह में उन्होंने यह बात कही।
करमबीर सिंह ने कहा, “मौजूदा कर्मियों और पूर्व कर्मियों के बीच संबंध अमिट और शाश्वत है। आप सुझावों, अनुरोधों, सिफारिशों और पाठ्यक्रम में सुधार किसी के भी संबंध में सेना से सम्पर्क करने से ना कतराएं।” उन्होंने पूर्व कर्मियों से अपील की कि वे समाज में अपनी प्रतिष्ठा का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर सेना को लेकर फैली गलत धारणाओं को दूर करने के लिए करें।
जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन की चपेट में आई सेना की चौकी, तीन सैनिकों की मौत
एडमिरल ने कहा, “यह सूचना का युग है। जहां कई अच्छी जानकारी साझा किए जाने के साथ ही सेना के बारे में कई मिथक और गलत धारणाएं भी सोशल मीडिया पर फैलाईं जाती हैं।” उन्होंने कहा, “मैं सभी से अनुरोध करना चाहूंगा कि समाज में अपनी प्रतिष्ठा का इस्तेमाल करें। अगर कभी कोई मिथ या गलतफहमी फैलाई जाए तो, कृपया यह सुनिश्चित करें कि आप मीडिया पर सेना की सकारात्मक छवि पेश करें।”


Download Android App
Download iOS App



