मां-बेटे को गली में क्रिकेट खेलता देख लोग हुए इनके मुरीद,वीडियो वायरल

Summary :

यूं तो आए दिन इंटरनेट पर कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। हालांकि इनमें से कुछ एक वीडियो ऐसे भी होते हैं जो हम सभी के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं।

यूं तो आए दिन इंटरनेट पर कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। हालांकि इनमें से कुछ एक वीडियो ऐसे भी होते हैं जो हम सभी के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही प्यारा सा वीडियो सामने आया है। जिसने लगभग सभी लोगों का दिल जीत लिया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में सड़क पर एक मां अपने बच्चे के साथ क्रिकेट खेलती हुई नजर आ रही है। मां बॉलिंग कर रही है,वहीं उसका बच्चा बैटिंग कर रहा है।
पहले देखें वीडियो…
इस वीडियो को पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो पर उन्होंने लिखा है मां बॉलिंग कर रही है,बच्चा बैटिंग और इनके लिए एक शब्द है सुंदर। 
लोगों को याद आया मां का प्यार…
अब इस वीडियो पर लोग अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने तो इसे मां का प्यार भी बताया है। 

Desk Team