नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञावली 14 से 16 जनवरी तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक करेंगे और नेपाल संयुक्त आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे। अपनी यात्रा के दौरान ज्ञावली नेपाल-भारत संयुक्त आयोग की छठी बैठक में भाग लेंगे। साथ ही वह भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ सीमा और कोविड-19 सहयोग समेत अन्य द्वीपक्षीय संबंधों पर चर्चा कर सकते हैं।
नेपाल सरकार द्वारा पिछले साल विवादित नया नक्शा प्रकाशित किए जाने के कारण उभरे सीमा विवाद के बाद इस देश के किसी वरिष्ठ नेता की यह पहली भारत यात्रा है । इस विवादित नक्शे में भारतीय क्षेत्र लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख को नेपाल का हिस्सा दर्शाया गया था । नेपाल के इस कदम पर भारत ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी और उसके दावे को खारिज किया था।
बहरहाल, नेपाल में संसद भंग किये जाने और चुनाव कराने के फैसले एवं चीन के हस्तक्षेप के बारे में एक सवाल के जवाब में भारत में विदेश मंत्रालय ने सतर्क प्रतिक्रिया देते हुए हाल में कहा था कि वह पड़ोसी देश और वहां के लोगों का शांति, समृद्धि और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने में समर्थन करना जारी रखेगा।


Download Android App
Download iOS App



