मोदी से मिले संयुक्त राष्ट्र महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, आतंकवाद पर की चर्चा

Summary :

NULL

संयुक्त राष्ट्र महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मिरोस्लाव लजकाक आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले और दोनों ने आतंकवाद के खिलाफ मजबूत कार्रवाई करने तथा संयुक्त राष्ट्र में सुधार की जरूरत सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चाएं की।

प्रधानमंत्री ने लजकाक को पद पर उनके निर्वाचन के लिए बधाई दी तथा उनकी नई जिम्मेदारियों के निर्वहन में भारत की तरफ से पूर्ण एवं सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान लजकाक ने आगामी 72वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए अपनी प्राथमिकताएं साझा की।

बयान में कहा गया कि दोनों ने आतंकवाद, संयुक्त राष्ट्र सुधार, सतत विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन और जलवायु परिवर्तन सहित प्रमुख वैश्विक चुनौतियों पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से और मजबूत कार्रवाई की जरूरत पर चर्चा की। भारत ने व्यापक अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद संधि (सीसीआईटी) पर जल्द फैसले के लिए संयुक्त राष्ट्र पर जोर डाला। यह प्रस्ताव करीब दो दशक से लंबित है। सीसीआईटी को मंजूरी मिलने पर सभी सदस्य देशों के लिए आतंकियों तथा आतंकी समूहों को पनाह देने तथा उनका विथपोषण करने पर रोक लगाना बाध्यकारी होगा।

Desk Team