रोहिंग्या का घुसपैठ कराने वाले गिरोहों पर NIA ने कसा शिकंजा

Summary :

NIA ने म्यांमार से रोहिंग्या का भारत में घुसपैठ कराकर विभिन्न राज्यों में बसाने वाले चार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 44 आरोपियों को हिरासत में लिया है। अवैध घुसपैठ कराने वाले गिरोह के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनआइए ने 10 राज्यों में कुल 55 स्थानों पर छापा मारा। छापे के दौरान बड़ी संख्या में आधारकार्ड और पैनकार्ड बरामद किये गए, जिनके फर्जी होने का संदेह है। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन, सिम कार्ड और पेन ड्राइव के साथ-साथ 20 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा, 4450 अमेरिकी डालर भी जब्त किये गए। असम पुलिस की…

NIA ने म्यांमार से रोहिंग्या का भारत में घुसपैठ कराकर विभिन्न राज्यों में बसाने वाले चार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 44 आरोपियों को हिरासत में लिया है। अवैध घुसपैठ कराने वाले गिरोह के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनआइए ने 10 राज्यों में कुल 55 स्थानों पर छापा मारा। छापे के दौरान बड़ी संख्या में आधारकार्ड और पैनकार्ड बरामद किये गए, जिनके फर्जी होने का संदेह है। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन, सिम कार्ड और पेन ड्राइव के साथ-साथ 20 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा, 4450 अमेरिकी डालर भी जब्त किये गए।

असम पुलिस की कार्रवाई

एनआइए के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, असम पुलिस द्वारा नौ सितंबर को रोहिंग्या के घुसपैठ कराने वाले गिरोह के खिलाफ दर्ज एफआइआर की जांच के दौरान उनके नेटवर्क के बारे में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। एनआइए ने असम पुलिस की जांच अपने हाथ लेते हुए छह अक्टूबर को नई एफआइआर दर्ज की थी।

NIA ने दर्ज की तीन FIR
इस नेटवर्क की जांच के दौरान तीन और नेटवर्क के सक्रिय होने का सबूत सामने आए और उसके आधार पर एनआइए ने तीन नई एफआइआर दर्ज की। इस तरह से रो¨हगिया का अवैध घुसपैठ कराने वाले कुल पांच गिरोह से जुड़े नेटवर्क की जांच शुरु हुई। एनआइए के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अवैध घुसपैठ कराने वाला नेटवर्क असम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों के साथ-साथ तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान, हरियाणा और जम्मूु-कश्मीर तक फैला हुआ था। इसके लिए गिरोह के सदस्य फर्जी आधारकार्ड और पैनकार्ड जैसे दस्तावेज तक तैयार कर लेते थे।

Desk Team