बिहार के मुख्यमंत्री तथा जनता दल यू के नेता नीतीश कुमार ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की है।
श्री कुमार रविवार को यहां पूर्व राष्ट्रपति से मिलने उनके आवास गये। समझा जाता है कि उन्होंने श्री मुखर्जी से वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर विचार विमर्श किया।
श्री कुमार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को यहां हुई नीति आयोग की संचालन समिति की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली आए थे और बैठक में उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई।
केंद, में सत्तारूढ़ लोकतांत्रिक गठबंधन सरकार के घटक दल जद-यू तथा भाजपा के बीच इन दिनों तनाव की खबरें आ रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



