बजट सत्र में 8 विपक्षी सांसदो का वनवास हुआ खत्म, जानें क्यों किया गया था निलंबित

Opposition MPs Suspension Revoked

Opposition MPs Suspension Revoked: बजट सत्र में आज अव्यवस्थित व्यवहार के आरोप में आठ सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया गया है। स्पीकर ओम बिरला द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में आठ विपक्षी सदस्यों का निलंबन रद्द करने पर सहमति बनी। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि आगे ऐसा व्यवहार ना किया जाए और यह निर्णय लिया गया है कि सांसद तख्तियों और एआई-जनित तस्वीरों का उपयोग नहीं करेंगे और सदन की मर्यादा बनाए रखेंगे।

Priyanka Gandhi on Opposition MPs Suspension Revoked: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने खुशी जताई

Priyanka Gandhi on Opposition MPs Suspension Revoked
Priyanka Gandhi on Opposition MPs Suspension Revoked (Source: Social Media)

अमरिंदर सिंह राजा , प्रशांत पडोले, किरण कुमार, मणिकम टैगौर, हिबी ईडन, गुरजीत औजला, एस वेंकटेशन, डीन कुरियाकोस आठ विपक्षी सदस्यों को निलंबति कर दिया गया था औऱ आज इनका वनवास खत्म हो गया है साथ ही चेतावनी दी गई है कि अब संसद में उत्पात नहीं मचाएंगे। संसद द्वारा 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द किए जाने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने खुशी जताई है।

Suspension of Opposition MPs: बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था

4 फरवरी को, आठ विपक्षी सदस्यों को लोकसभा के शेष बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था, क्योंकि उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया था और सदन में हंगामे के बाद कुर्सी पर कागज फेंके थे। यह घटना कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 2020 में पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा तनाव के बारे में एक विशिष्ट संदर्भ का उल्लेख करने पर जोर देने के बाद हुई थी। ओम बिरला ने रविवार को राजनीतिक दलों के नेताओं को पत्र लिखकर बैनर, तख्तियों और पोस्टरों के प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त की थी।

Latest India News Updates: लोकतंत्र की गरिमा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई

कुछ समय से संसद भवन परिसर में और सदन के भीतर कुछ माननीय सदस्यों द्वारा हमारी संसदीय लोकतंत्र की गरिमा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई जा रही है। बैनर, तख्तियां और पोस्टर प्रदर्शित करने का तरीका, इस्तेमाल की जा रही भाषा और सदन-परिसर के अंदर प्रदर्शित आचरण और व्यवहार हम सभी के लिए गंभीर चिंता का विषय है। यह स्थिति हम सभी के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से गंभीर चिंतन और विश्लेषण की आवश्यकता पैदा करती है।

ALSO READ: कांग्रेस के काले कारनामों ने भारत के राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक इतिहास को किया प्रभावितः निशिकांत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।