‘मिस्टर योगी यूपी आ रहा हूं, तैयार हो जाओ’, अकबरुद्दीन ओवैसी ने CM योगी को दी खुली चुनौती

Summary :

Owaisi on UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के चुनाव भले ही 2027 में हैं, लेकिन सियासी बयानबाजी अभी से शुरू हो गई है। चुनाव की हुंकार अभी से भरी जाने लगी है। असदुद्दीन ओवैसी के भाई और विधायक अकबरुद्दीन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने यूपी में भी अपना झंडा लहराने का ऐलान कर दिया है। ओवैसी ने सीएम योगी को चैलेंज देते हुए विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाने और परचम लहराने की बात कह दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा, इस मुल्क पर जितना हक तिलक लगाने वालों का है…

Owaisi on UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के चुनाव भले ही 2027 में हैं, लेकिन सियासी बयानबाजी अभी से शुरू हो गई है। चुनाव की हुंकार अभी से भरी जाने लगी है। असदुद्दीन ओवैसी के भाई और विधायक अकबरुद्दीन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने यूपी में भी अपना झंडा लहराने का ऐलान कर दिया है।

ओवैसी ने सीएम योगी को चैलेंज देते हुए विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाने और परचम लहराने की बात कह दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा, इस मुल्क पर जितना हक तिलक लगाने वालों का है उतना ही हक टोपी पहनने वालों का भी है। उन्होंने कहा कि ना हम कुरान छोड़ेंगे और ना हम हिंदुस्तान छोड़ेंगे।

Akbaruddin Owaisi on CM Yogi: यह मुल्क किसी की जागीर नहीं- ओवैसी

Owaisi on UP CM Yogi Adityanath
Akbaruddin Owaisi on CM Yogi (Image- Social Media)

अकबरुद्दीन ने जनसभा के दौरान कहा, “यह मुल्क किसी की जागीर नहीं है। यह मुल्क सबका है। यह मुल्क हमारा था हमारा है, हमारा था और हमारा रहेगा। इस मुल्क में माथे पर तिलक लगाने वालो का जितना हक़ है, उतना ही सिर पर टोपी लगाने वालों का भी है। इस मुल्क के लिए हमने भी कुर्बानियां दी हैं और सूली पर चढ़े हैं। लेकिन आज बात सिर्फ हिन्दू-मुस्लिमों की होती है। मुल्क का मसला केवल हिन्दू-मुस्लिम नहीं है। ऐ नादानों इस मुल्क का सबसे बड़ा मसला बेरोजगरी है, सबसे बड़ा मसला महंगाई का है। यहां घरों पर छत नहीं है, पीने को साफ़ पानी नहीं है और घरों में बिजली नहीं है।”

Owaisi Target CM Yogi Adityanath: CM योगी को दिया खुला चैलेंज

अकबरुद्दीन ओवैसी ने निजामाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी को भी खुला चैलेंज देते हुए कहा, “मिस्टर योगी ,यूपी आ रहा हूं, तैयार हो जाओ ,अब यूपी में भी पार्टी का झंडा गाड़ेंगे। हम सभी यूपी चलेंगे और वहां अपनी ताकत और अपनी झंडे गाड़ेंगे। वहां भी अपना झंडा लहराएंगे।”

अकबरुद्दीन ओवैसी का  15 मिनट वाला बयान

Owaisi on UP CM Yogi Adityanath
Owaisi on UP CM Yogi Adityanath (Image- Social Media)

आपको बता दें कि अकबरुद्दीन ओवैसी AIMIM के बड़े नेता हैं। वह असदुद्दीन ओवैसी के भाई हैं और मौजूदा समय में विधायक हैं। वह हैदराबाद की चंद्रयानगुट्टा सीट से लगातार 6 बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच चुके हैं। 2012 में आदिलाबाद में एक रैली के दौरान उन्होंने कहा था, “अगर 15 मिनट के लिए पुलिस हटा ली जाए, तो 25 करोड़ मुसलमान दिखा देंगे कि वे 100 करोड़ हिंदुओं के मुकाबले कितने ताकतवर हैं।” इस बयान की वजह से वह काफी विवादों में रहे थे।

यह भी पढ़ें: क्या है Epstein के ‘Red Room’ का काला सच, जहां था अय्याशी-अपराधों का खौफनाक अड्डा, Viral तस्वीरों से खुला राज़

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।