जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी एवं मानकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट अग्रिम भारतीय चौकियों एवं ग्रामीणों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। अधिकारी ने बताया कि कुछ दिनों के अंतराल के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने आज दोपहर ‘बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी की।’ इसके बाद भारतीयों बलों ने भी उनका माकूल जवाब दिया। उन्होंने बताया कि गोलीबारी की घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



