सेना पर पत्थरबाजों का हमला, जबावी कार्रवाई में 2 की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश

Summary :

NULL

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सेना के जवानों और पत्थरबाजों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो नागरिकों की मौत हो गई। सूबे की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पत्थरबाजों ने प्रदेश में शोपियां जिले के गनोवपुरा गांव से गुजर रहे सेना के एक काफिले पर पत्थरबाजी की। जवाब में जवानों ने उन्हें वहां से खदेड़ने के लिए कई बार हवाई फायरिंग की और गोलियां चलाईं. इस दौरान कुछ लोग घायल हो गए।

मामल बढ़ता देख एक रक्षा प्रवक्ता सामने आए और कहा कि भीड़ ने एक जूनियर कमीशंड अधिकारी की पीट-पीटकर हत्या करने की कोशिश की और उनका हथियार छीन लिया। इसके बाद जवानों ने गोलियां चलाईं।

पत्थरबाजों और जवानों को बीच हुई मुठभेड़ में घायल जावेद अहमद भट और सुहैल जावेद लोन की बाद में मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, एक अन्य व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसे श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि युवकों के मारे जाने के बाद गनोवपुरा और पास के इलाके में हालात तनावपूर्ण है। मुफ्ती सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दो नागरिकों की मौत पर गहरा दुख जताया है और घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि महबूबा ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से बात की। सीतारमण ने उन्हें इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए तंत्र को मजबूत करने का आश्वासन दिया। सीतारमण ने मुख्यमंत्री से कहा कि वह घटना के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मंगवाएंगी।

 

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team