इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो ने खूब तहलका मचाया हुआ है जिसे लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। बता दें कि वायरल हो रही फोटो को पाकिस्तान बताया जा रहा है। इस फोटो में कई सारी लाशें पड़ी दिखाई दे रही हैं जिन्हें दफनाया जा रहा है। बता दें कि 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देते हुए 26 फरवरी की सुबह एयर स्ट्राइक की थी और इस तस्वीर में जो लाशें दफनाने के लिए दिखाई दे रही हैं उन्हें एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों का बताया जा रहा है।
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के ऊपर भारत ने एयर स्ट्राइक की थी जिसमें 300 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टिï करी थी और इस वायरल तस्वीर को देखने के बाद लोग इसे एयर स्ट्राइक के सबूत के तौर देख रहे हैं। दरअसल इस तस्वीर में दिखाई दे रही लाशें इतनी ज्यादा हैं कि लोग इस बात का दावा करने के लिए भी तैयार हैं कि ये लाशें पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के वक्त मारे गए आतंकियों की है। लेकिन इन तस्वीरों का सच कुछ और ही है।
सोशल मीडिया मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल…
बता दें कि जो लोग इन फोटोज को देखकर ये सोच रहे हैं कि ये बालाकोट में मारे गए आतंकियों की है तो ऐसा कुछ नहीं है दरअसल ये कुछ साल पुरानी फोटोज हैं जोकि कराची की हैं। ये तस्वीरें जून 2015 की है जब कराची में हद से ज्यादा गर्मी पड़ी थी और इसमें इतनी भारी संख्या में मौतें हुई थी कि लाशों को दफनाने की नौबत आ गई थी। इसलिए इन लाशों को सामूहिक कब्रों में दफनाया गया था।
सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें जोरो-शोरों से वायरल हो रही हैं इन तस्वीरों को एक कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है जिसमें लिखा है सबूत मांगने वालों ये रहा सबूत,देख लो और पहचान लो तुम्हारे बाप को। जानकारी के लिए बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा हमले के दौरान भारतीय जवानों पर हमला किया गया था जिसमें 44 जवान शहीद हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App







