Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

कांग्रेस नेता KC Venugopal ने Amit Shah पर बोला हमला

Summary :

कांग्रेस ने संसद की सुरक्षा में सेंध को लेकर शनिवार को भाजपा और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला और मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा, भाजपा और गृह मंत्री, प्रधानमंत्री इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं, विपक्ष नहीं। कांग्रेस नेता KC Venugopal ने Amit Shah पर बोला हमला भाजपा और गृह मंत्री, प्रधानमंत्री इस मुद्दे का कर रहे राजनीतिकरण- कांग्रेस दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन आती है- KC Venugopal आपको बता दें जब केसी वेणुगोपाल से संसद सुरक्षा (Parliament Security) में सेंध के मुद्दे और सरकार द्वारा विपक्ष पर…

कांग्रेस ने संसद की सुरक्षा में सेंध को लेकर शनिवार को भाजपा और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला और मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा, भाजपा और गृह मंत्री, प्रधानमंत्री इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं, विपक्ष नहीं।

  • कांग्रेस नेता KC Venugopal ने Amit Shah पर बोला हमला
  • भाजपा और गृह मंत्री, प्रधानमंत्री इस मुद्दे का कर रहे राजनीतिकरण- कांग्रेस
  • दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन आती है- KC Venugopal

आपको बता दें जब केसी वेणुगोपाल से संसद सुरक्षा (Parliament Security) में सेंध के मुद्दे और सरकार द्वारा विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यह टिप्पणी की।वेणुगोपाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया है कि यह एक आतंकवादी हमला है।उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन आती है।

14 सांसदों को कर दिया निलंबित

उन्होंने कहा, आपने हमें बताया था कि यह दुनिया की सबसे सुरक्षित इमारत है और इस इमारत पर भारी पैसा खर्च किया गया था, इसके बावजूद सुरक्षा चूक हुई।उन्होंने शीतकालीन सत्र के शेष समय के लिए 14 सांसदों को निलंबित करने के लिए भी सरकार की आलोचना की और कहा, आपने 14 सांसदों को निलंबित कर दिया है। क्यों? जिस व्यक्ति ने उन्हें पास प्रदान किया वह भाजपा सांसद (प्रताप सिम्हा) है।

इन लोगों के लिए भारत रत्न की सिफारिश करेंगे- वेणुगोपाल

उन्होंने यह भी कहा कि पीठासीन पदाधिकारी की भूमिका सदस्यता निलंबित करने की हो गयी है।एक अन्य सवाल पर कि दिल्ली पुलिस प्रताप सिम्हा का बयान दर्ज करना चाहती है, वेणुगोपाल ने कहा, वे ऐसे लोगों के लिए भारत रत्न की सिफारिश करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner