PKL 23 के 43वें मैच में U Mumba ने 3 बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स को 42-40 के अंतर से हरा दिया। लगातार 2 मैच जीतने के बाद पटना की टीम अब लगातार दूसरा मैच भी हार गई है, इससे पहले पटना की टीम गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स से हारी थी। इस हार के बाद पटना की टीम अंक तालिका में 7वें स्थान पर खिसक गई है और उसके कुल 11 अंक हो गए हैं, जबकि इतने ही अंकों के साथ U Mumba 8वें स्थान पर पहुंच गई है। HIGHLIGHTS यू मुंबा ने पटना पाइरेट्स को 42-40 से हराया अमीर मोहम्मद…
PKL 23 के 43वें मैच में U Mumba ने 3 बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स को 42-40 के अंतर से हरा दिया। लगातार 2 मैच जीतने के बाद पटना की टीम अब लगातार दूसरा मैच भी हार गई है, इससे पहले पटना की टीम गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स से हारी थी। इस हार के बाद पटना की टीम अंक तालिका में 7वें स्थान पर खिसक गई है और उसके कुल 11 अंक हो गए हैं, जबकि इतने ही अंकों के साथ U Mumba 8वें स्थान पर पहुंच गई है।
HIGHLIGHTS
यू मुंबा ने पटना पाइरेट्स को 42-40 से हराया
अमीर मोहम्मद जफरदानेश ने 13 पॉइंट हासिल किए
पटना की तरफ से सचिन ने सबसे ज्यादा 12 पॉइंट हासिल किए
जीत के साथ मुंबई की टीम 8वें पायदान पर पहुंची, वहीँ हार के बाद पटना की टीम 5वें से गिरकर 7वें स्थान पर खिसक गई
अमीर मोहम्मद जफरदानेश के शानदार प्रदर्शन के बलबूते शुक्रवार को पुणे के श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में U Mumbaने पटना पाइरेट्स पर 42-40 से रोमांचक जीत दर्ज की। ईरानी रेडर ने 13 रेड पॉइंट हासिल किए और उन्हें विश्वनाथ वी का भरपूर समर्थन मिला, जिन्होंने मैच में 8 रेड पॉइंट बनाए। मैच के 33वें मिनट तक दोनों टीमें 35-35 की बराबरी पर चल रही थी। ऐसे में डिफेंडर सुरिंदर सिंह ने एक जबरदस्त सुपर टैकल किया और 35वें मिनट में U Mumba को 39-35 पर अच्छी बढ़त हासिल करने में मदद की। इसके तुरंत बाद विश्वनाथ ने भी शानदार रेड मारी जिससे मुंबई की टीम आगे बढ़ती रही। जफरदानेश ने खेल के अंत में एक और रेड प्वाइंट हासिल किया और मुंबई की जीत सुनिश्चित की। पटना पाइरेट्स के लिए सचिन ने सर्वाधिक 12 रेड पॉइंट हासिल किए।
Ravi Kumar
I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.