उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्वोत्तर में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को ढेर सारी शुभकामनाएं।
योगी ने कहा कि त्रिपुरा में 25 साल से सत्ता पर काबिज वाम मोर्चे की सरकार को हराकर भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह वाकई में पार्टी का ऐतिहासिक प्रदर्शन है। उन्होंने दावा किया कि नगालैंड और मेघालय में भी भाजपा का प्रदर्शन उम्मीद से ज्यादा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के प्रति पूवरेत्तर की जनता का विश्वास है और यह विश्वास इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने पूवरेत्तर के विकास को लेकर काफी काम किया है।
योगी ने कहा कि विकास चंद लोगों की जेब में नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत पर दिखाई देना चाहिए। असम के बाद मणिपुर उसके बाद त्रिपुरा की जीत ने केंद्र सरकार के विकास कार्यो पर मुहर लगा दी है।
उल्लेखनीय है कि पूवरेत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में शनिवार को मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में त्रिपुरा में भाजपा की पूर्णबहुमत की सरकार बनती दिखाई दे रही है, जबकि नगालैंड में भी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें ।


Download Android App
Download iOS App



