आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर पवन कल्याण का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो भाषण देते हुए दिखाई दे रहे हैं, इस वीडियो में वो ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि आप भले ही PM मोदी, BJP या मुझसे भी असहमत हों, लेकिन इसके चलते एंटी नेशनल बातें करना बिल्कुल भी सही नहीं है।
Pawan Kalyan On CJP Protest: पवन कल्याण ने क्या कहा?
🚨 BIG STATEMENT by Pawan Kalyan
“You may DISAGREE with PM Modi, the BJP, or even me. But political differences should never make you stand against your own country. Every Indian must firmly oppose ANTI-INDIA rhetoric.” 🔥 pic.twitter.com/sZDnWQdNrC
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) July 23, 2026
आपको बता दें कि इस वीडियो को जंतर-मंतर पर हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि हाल में एक पॉलिटीकल इवेंट के दौरान पवन कल्याण ने ये भाषण दिया है और उसमें उन्होंने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर भी कई बातें की थी। हालांकि उन बातों में जब उन्होंने ये कहा कि, “आप PM मोदी, BJP या मुझसे भी असहमत हो सकते हैं। लेकिन राजनीतिक मतभेदों की वजह से आपको कभी भी अपने देश के खिलाफ़ खड़ा नहीं होना चाहिए। हर भारतीय को एंटी नेशनल बातों का मज़बूती से विरोध करना चाहिए।” तब इसपर लोगों के कई तरह के रिएक्शन्स सामने आने लगे।
क्या है लोगों की राय?
एक यूजर ने पवर कल्याण की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘कोई इनको समझाओ कि ये प्रोटेस्ट एजुकेशन मीनिस्टर और सरकार के खिलाफ है, भारत के खिलाफ नहीं।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि, अगर कोई स्टूडेंट प्रोटेस्ट में भारत विरोधी नारे लगाएगा, तो उसे एंटी इंडिया नहीं तो क्या कहेंगे?
हिंसा पर जताया दुख

जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर कई सेलेब्स ने खुलकर अपनी राय रखी है, जिनमें सलमान खान, एल्विश यादव, करण कुंद्रा और प्रकाश राज जैसे लोगों के नाम शामिल हैं। हालांकि ये प्रोटेस्ट स्टूडेंट्स और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा था, लेकिन इसने धीर-धीरे हिंसा का रूप ले लिया, जिसमें कई स्टूडेंट्स और पुलिस कर्मियों को चोटें आई। ऐसे में अब देखे वाली बात ये है कि क्या आने वाले समय में सरकार स्टूडेंट्स की बात सुनेगी या फिर ये सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा।


Download Android App
Download iOS App




