पीएम केयर्स फंड में कुल ₹8,452 करोड़ रुपए, ₹1,279 करोड़ का इजाफा, जानिए ऑडिट में और क्या आया सामने?

Summary :

पीएम केयर्स फंड का कुल जमा वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर ₹8,452 करोड़ के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है। पिछले साल के मुकाबले फंड में ₹1,279 करोड़ का इजाफा हुआ है। फंड मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव करते हुए बड़ा अमाउंट एफडी (FD) में शिफ्ट किया गया, जिससे ₹475 करोड़ से अधिक की ब्याज आय अर्जित हुई है।

PM Cares Fund

PM Cares Fund : पीएम केयर्स फंड की 2024-25 की रिपोर्ट पब्लिक डोमेन में आ चुकी है। इस के आंकड़ों में जाएं तो दिलचस्प बात यह कि पिछले साल के मुकाबले इस फंड में 1279 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।

बता दें, पीएम केयर्स फंड का कुल कॉर्पस वित्त वर्ष 2024-25 में 8,452 करोड़ रुपये के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है। मनी कंट्रोल न्यूज़ वेबसाइट के अनुसार हाल ही में जारी ऑडिटेड स्टेटमेंट के मुताबिक, एक साल पहले यानी वित्त वर्ष 2023-24 में यह फंड 7,173 करोड़ रुपये था, जिसमें अब 1,279 करोड़ रुपये का बड़ा इजाफा दर्ज किया गया है।

फंड मैनेजमेंट में बड़ा बदलावPM Cares Fund

 

इसके अलावा दिलचस्प बात यह कि इस फंड के मैनेजमेंट में इस बार बड़ा बदलाव किया गया है। इसके तहत बचत खाते में पड़ी बड़ा अमाउंट फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में शिफ्ट किया गया है, जिससे भारी ब्याज आय हुई है। बता दें इसका रेश्यो कुछ इस प्रकार रखा गया है।

इसके अनुसार, कुल राशि में से लगभग 6,641 करोड़ रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट में रखे गए हैं। वहीं 531 करोड़ के लगभग सेविंग बैंक अकाउंट में रखे गए हैं। इस रणनीति का सीधा फायदा यह हुआ कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान एफडी से ही करीब 475 करोड़ रुपये की ब्याज इनकम अर्जित हुई है। यानी बिना किसी नए बड़े डोनेशन के भी पहले से मौजूद रकम ने अतिरिक्त फंड तैयार कर दिया।

घरेलू चंदे से आए ₹479 करोड़

ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान पीएम केयर्स फंड को घरेलू स्रोतों से भी करीब 479 करोड़ रुपये का जुड़ाव हुआ है। एफडी से मिलने वाले ब्याज और इस घरेलू चंदे के मिलने से फंड का कुल रिजर्व काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गया है।

क्यों बनाया गया PM cares fund

बता दें, PM Cares Fund की स्थापना कोरोना काल में की गई थी, जिसे आपात स्थिति में संसाधन जुटाने के मकसद से बनाया गया था। इस फंड से समय समय पर राहत कार्यों में योगदान दिया जाता रहा। इस मायने में यह बहुत जरूरी फंड के रूप में उभरा।

अब 8,452 करोड़ रुपये का कॉर्पस होने से भविष्य की किसी भी बड़ी इमरजेंसी या आपदा से निपटने के लिए सरकार के पास एक मजबूत वित्तीय कुशन तैयार हो गया है।

यह एक बड़ी बात भी सामने आई है इस ऑडिट के बाद कि बच्चों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर लगातार खर्च करने के बावजूद फंड के कुल बैलेंस में कोई कमी नहीं आई है। कोविड महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और आर्थिक मदद के लिए शुरू की गई ‘PM CARES for Children’ योजना का खर्च इसी फंड से उठाया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंहमने वही वंदे मातरम् गाया जो गांधी और वाजपेयी ने गाया, अपराध है तो उनके खिलाफ भी केस दर्ज करें: खरगे

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।