PM kisan Samman Nidhi Yojana Kya Hai, जानें क्या है ये स्कीम?

PM kisan Samman Nidhi Yojana

PM kisan Samman Nidhi Yojana Kya Hai: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसकी शुरुआत 1 फरवरी 2019 को बजट में की गई थी। इसका उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को खेती के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना का औपचारिक शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से किया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपए की सहायता राशि दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में (हर चार महीने पर 2000 रूपए ) किसानों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है। इसका उद्देश्य किसानों को खेती की ज़रूरतों जैसे बीज, खाद, सिंचाई आदि में आर्थिक सहायता देना है।

PM kisan Samman Nidhi Yojana: 20वीं किस्त जारी

देशभर के किसानों को जिस दिन का इंतजार था, वह आज 2 अगस्त 2025 को पूरा हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से सुबह 11 बजे पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी की। इस बार सरकार ने करीब 9.7 करोड़ किसानों के खातों में 2000 रुपए की राशि सीधे ट्रांसफर की। कुल 20,500 करोड़ रुपए की धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई। अब तक इस योजना के तहत किसानों को कुल 3.90 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि दी जा चुकी है।

65d7028732833 pm kisan 191235401 16x9 1

PM kisan Samman Nidhi Yojana: पैसे की जानकारी कैसे जांचें?

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पैसा आया या नहीं, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • PM-KISAN की वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर “Farmer Corner” में जाएं और “Beneficiary Status” पर क्लिक करें।
  • आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करें।
  • यदि “e-KYC”, “Land Seeding” और “Aadhaar-Bank Seeding” के सामने “Yes” लिखा है, तो इसका मतलब है कि पैसा आने की संभावना है।
  • जैसे ही राशि ट्रांसफर होगी, आपके मोबाइल नंबर पर SMS भी आएगा।

pm kisan yojana 0

PM kisan Samman Nidhi Yojana: अब तक कितने किसानों को मिला लाभ?

इस योजना का लाभ अब तक देश के करोड़ों किसान उठा चुके हैं। शुरुआत से अब तक सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हर साल नियमित रूप से तीन किस्तों में ₹6000 की मदद दी है। इससे किसानों को खेती के खर्च में राहत मिली है।

 

pm kisan update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।